फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: रिश्तेदार के यहां शादी में आए व्यक्ति का शव यमुना खादर में मिला, जांच में जुटी पुलिस 

Thu, 13 Feb 2020 05:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बागपत में गुरुवार दोपहर एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। व्यक्ति का शव छपरोली के बदरखा गांव के यमुना खादर में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक छपरोली गांव के बदल गांव में यमुना खादर में व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार शव की शिनाख्त पुलिस ने भूपेन्द्र (40 )पुत्र धर्मपाल निवासी सुनहैड़ा  खेकड़ा के रूप मे की। परिजनो को सूचना दी गई।

विज्ञापन

परिजन विपिन पुत्र धर्मपाल, राजकुमार पुत्र सुरता, राहुल पुत्र वीरेन्द्र व उदयवीर पुत्र हरपाल थाने पहुंचे और शव की पहचान की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि भूपेन्द्र दो दिन पूर्व बदरखा मे अपनी रिश्तेदार के घर शादी मे आया था।

पुलिस ने शव कि पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर छपरौली दिनेश कुमार चिकारा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने पर मौत के कारण की जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें