फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: तलाक के बाद टूट गया था मन, मानसिक तनाव में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Mon, 28 Jul 2025 05:15 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के कलीना गांव में 29 वर्षीय युवक विपिन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक तलाक के बाद मानसिक तनाव में था और अकेला रहता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के गांव कलीना निवासी 29 वर्षीय विपिन पुत्र गंगादास का घर के एक कमरे में फांसी पर लटका शव मिला है। परिजनों ने कमरें का दरवाजा नहीं खुलने पर जब खिड़की से देखा तो घटना के बारे में जानकारी हुई। इसके परिजनों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने बताया कि विपिन सोमवार को खेत से आने के बाद अपने कमरे में आराम करने के लिए गया था। उसने कमरे का दरवाजा भी अंदर से बंद कर लिया। उसके परिजनों ने किसी काम से दरवाजा खुलवाने के लिए आवाज दी तो उसने कोई जवाब नहीं दिया।

यह भी पढ़ें: Meerut: मरीज मौत के मुंह में था और डॉक्टर नींद में, जगाने से भी न जागे, मेडिकल में लापरवाही से गई युवक की जान

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने खिड़की से देखा तो युवक का शव पंखे पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। युवक को देखकर परिजनों ने शोर मचा दिया। इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों को घटना की सूचना थाना पुलिस को दी।

मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि विपिन का पांच साल पहले उसकी पत्नी से तलाक हो गया था। जिस कारण वह मानसिक तनाव में था। तनाव के चलते वह अधिकतर समय चुप रहता था और किसी से अधिक बातचीत नहीं करता था।

पुलिस की प्रथम दृष्टि जांच में सामने आया है कि तनाव के चलते विपिन फांसी पर लटकर आत्महत्या की है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। इस संबंध में सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें