नकद रकम को लेकर बढ़ा विवाद
आरोप है कि शराहत उल्ला ने महबूब को ढाई लाख रुपये का बाग और दो लाख पचहत्तर हजार रुपये नकद दे दिए थे। बाकी रकम नकद देने और चेक वापस लेने की बात हुई थी, लेकिन बाद में महबूब ने चेक लौटाने से इंकार कर दिया और पूरी रकम नकद मांगने लगे। इसी मामले को लेकर थाने में शिकायत दी गई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को बातचीत के लिए शुक्रवार को थाने बुलाया था।
थाने में बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मौत
शुक्रवार को दोनों पक्षों के कई लोग थाने पहुंचे। पहले बाहर बातचीत हुई, इसके बाद सभी लोग थाने के अंदर आ गए। इसी दौरान महबूब बैंच पर बैठे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें दौरा पड़ गया। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिसकर्मियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस उन्हें तत्काल ई-रिक्शा से कस्बे के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल और पोस्टमार्टम गृह पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल इस मामले में किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।