फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ट्रेन की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
खरखौदा में ट्रेन की चपेट में आए मृतक संतराम का फाइल फोटो(परिजन)
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। मेरठ-खुर्जा रेलवे ट्रैक पर सेतकुआं के जंगल में खुर्जा मेरठ पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से छतरी निवासी 55 वर्षीय संतराम की मौत हो गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर खरखौदा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार दोपहर गांव में ही शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार संतराम रविवार सुबह नौ बजे घर से बिना कुछ कहे निकले थे। देर शाम तक वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई। वहीं, देर शाम ही खरखौदा स्टेशन मास्टर ने पुलिस को सूचित किया कि मेरठ खुर्जा रेलवे ट्रैक पर पोल संख्या-15 के पास एक व्यक्ति की खुर्जा-मेरठ पैसेंजर के चपेट में आने से मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान का प्रयास किया। तलाशी के दौरान मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर शनाख्त की गई। पुलिस की सूचना पर पत्नी मुनेश ने मृतक की पहचान पति संतराम के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें