सरधना। सरधना स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम प्रभारी महिला उपनिरीक्षक अंजो देवी ने छात्राओं और शिक्षिकाओं को महिला सुरक्षा अधिकारों और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि आपात स्थिति में 1090, 112 समेत अन्य हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर मदद ली जा सकती है। इस दौरान महिला सिपाही रेनू चौधरी और आशा यादव मौजूद रहीं। संवाद