फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
हादसे में मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : KITHOR
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन

किठौर। किठौर में रविवार को दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत हो गई। परिजनों द्वारा अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है
जानीखुर्द थाना क्षेत्र के नेक गांव निवासी विनोद ने बताया कि उसका भाई मनोज पुत्र जगवीर शाहजहांपुर रिश्तेदारी में गया था। रविवार शाम लौटते समय किठौर में मवाना तिराहे पर उसकी बाइक में तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिसमे मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मनोज का अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अज्ञात बाइक सवार युवक के खिलाफ किठौर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मवाना खुर्द में स्कूटी- बाइक की टक्कर में दो घायल
मवाना। मवाना खुर्द में सोमवार शाम बाइक और स्कूटी की टक्कर से दो युवक घायल हो गए। गांव राफन निवासी अमित पुत्र विक्रम स्कूटी द्वारा मेरठ से मवाना लौट रहा था। मवाना खुर्द में उसकी टक्कर बाइक सवार युवक से हो गए। जिसमें दोनों युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार बाइकसवार युवक की पहचान नहीं हो सकी है। हालांकि इस मामले में तहरीर भी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार घायल
मवाना। मेरठ भुमिया पुल निवासी वसीम को बाईपास पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों के अनुसार वह सुबह के स्कूटी से मीरापुर रिश्तेदारी में जा रहा था। बाईपास पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। घटना वह वसीम बुरी तरह घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए मेरठ जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों द्वारा अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें