फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: बहसूमा में मिट्टी की ढांग गिरने से युवक की मौत, गुस्साए परिजनों ने पुलिस पर बोला हमला

Thu, 18 Feb 2021 01:14 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
meerut news - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मेरठ से सटे बहसूमा में बुधवार देर रात कुएं से ईंटे निकालने के दौरान मिट्टी की ढांग गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर पहुची पुलिस ने जेबीसी मंगाकर ढांग में दबे युवक को निकालने की कोशिश की, लेकिन मजदूर की मौत की खबर सुनकर परिजनों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। इससे मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। हमले में पुलिसकर्मी बाल बाल बचे। बाद में जैसे तैसे पुलिस ने शव को निकलवाकर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


क्षेत्र के मोड़ खुर्द निवासी विकास 24 वर्ष पुत्र भोरण व आसिेफ पुत्र यामीन गांव के ही प्रविंद्र पुत्र तिलकराम के खेत में ट्यूबवैल के कुएं से बारी बारी से ईंटे निकालने का काम कर रहे थे। इसी दौरान विकास कुएं के अंदर से ईंटे निकालने गया तो अचानक मिट्टी की ढांग गिरकर दबने से मिट्टी में दब गया। हादसे के बाद कुएं की उपर की ओर खड़े आसिफ ने शोर मचा दिया। 

यह भी पढ़ें: मेरठ: अधिवक्ता ओमकार सिंह की मौत के मामले में नामजद युवक ने की खुदकुशी, पेड़ पर लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन

खेत मालिक प्रविंद्र ने फोन कर पुलिस को मामले की जानकारी दी। थानाध्यक्ष शिवदत्त पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा दो जेसीबी लगाकर मिट्टी हटाकर मजदूर को निकालने का प्रयास किया लेकिन इसी दौरान मौके पर पहुंची भीड़ ने शोर मचाते हुए पुलिस टीम पर हमला कर दिया। गुस्साई भीड़ ने पुलिस वाहन में भी तोड़फोड़ कर दी। 

सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ मवाना उदय प्रताप भी मौके पर पहुचे तथा दोबारा कड़ी मशक्कत के घंटो बाद जैसे तैसे मिटटी मे दबे विकास को निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चकी थी।

पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हाऊस भिजवाया। वही इस सबंध में थानाध्यक्ष शिवदत्त का कहना है कि पुलिस टीम पर हमलावरो को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगीा।  

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/ 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें