मकान मालिक आग बुझाने छत पर पहुंचा तो करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। हालांकि परिजन मुजफ्फरनगर में डॉक्टरों के यहां ले गए लेकिन मृत घोषित कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने टोडा बिजली घर पर धरना प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने हाई टेंशन लाइन को गांव से बाहर निकालने की मांग व पीड़ित के परिजनों को मुआवजे की मांग।ग्रामीणों ने मुजफ्फरनगर में पोस्टमार्टम के बाद शव को बिजली घर के बाहर रखकर प्रदर्शन किया। एसडीएम मौके पर पहुंचे और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।