मेरठ कैंट स्थित सेंट जॉन्स स्कूल के पास आर्मी के ट्रक ने स्कूटी सवार एक युवक और एक महिला को टक्कर मार दी। जिसमें युवक की मौत हो गई। मौके पर सदर बाजार थाना पुलिस पहुंची और दोनों को लहूलुहान हालत में अस्पताल भर्ती कराया है। जहां पर डॉक्टरों ने महिला की हालत गम्भीर बताई है।
इंचोली थाना क्षेत्र के कस्तला गांव निवासी प्रवीण कुमार (40) व शानू (35) निवासी रजबन बाजार किराना के सामान के सेल्समैन थे। शनिवार शाम 5:30 बजे प्रवीण शानू को रजबन बाजार से स्कूटी से लेकर बेगम पुल की तरफ जा रहे थे। कैंट स्थित सेंट जॉन्स स्कूल के पास सामने से आ रहे आर्मी के ट्रक में स्कूटी में टक्कर मार दी। जिसमें प्रवीण की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि महिला शानू की हालत गंभीर है। इस हादसे की जानकारी लगते ही सदर बाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में पहुचाया। जहां पर डॉक्टरों ने प्रवीण मृतक घोषित कर दिया। वही, अस्पताल में शानू की हालत गंभीर बताई है।
प्रवीण की मौत की खबर सदर पुलिस ने परिजनों को दी। एसपी सिटी डॉ अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि दोनों साथ रह रहे थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। प्रवीण के तीन बच्चे हैं। जो अपनी मां के साथ कस्तला गांव में रहते हैं। जबकि शानू अविवाहित है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/