फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्कूल के मालिक से रंगदारी मांगने वाला सोनीपत से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नौचंदी पुलिस और स्वॉट टीम ने द इंटरनेशनल स्कूल के मालिक सरदार कंवलजीत सिंह से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने गनौर सोनीपत निवासी सन्नी उर्फ सनी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पहले भी पानीपत में एक स्कूल संचालक से रंगदारी मांगी थी।
विज्ञापन

कंवलजीत सिंह ऑल इंडिया स्कूल लीडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष और रालोद के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव भी हैं। बुधवार शाम को उन्हें एक ईमेल मिला था जिसमें 10 लाख रुपये की मांग की गई थी, न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। ईमेल में हथियार की फोटो भी अटैच थी। कंवलजीत सिंह ने इस मामले में नौचंदी थाने में अज्ञात में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसके बाद साइबर एक्सपर्ट, स्वाट टीम और नौचंदी पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। वहीं कंवलजीत को नौचंदी थाने से सुरक्षा मुहैया कराई गई थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी सनी को गिरफ्तार किया गया। एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने बताया कि आरोपी अपराधिक प्रवृत्ति का है। इसने पहले उसने पानीपत में एक स्कूल के संचालक बिजेंद्र मान से 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। उसके खिलाफ सेक्टर 13/17 पानीपत (हरियाणा) में प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें