बताया गया कि बच्ची ने घर जाकर अपने परिजनों को सारी बात बताई। परिजन सीधे घटनास्थल पर पहुंचे और धार्मिक स्थल पर लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी। यह फुटेज लेकर वे सीधे लिसाड़ीगेट थाने पहुंचे और तहरीर दी।
आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, तो परिजनों ने युवक की फोटो व्हॉट्सएप ग्रुप पर डाल दी। युवक की फोटो देखकर ब्रह्मपुरी निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि यह युवक पहले भी इस तरह की हरकतें करता रहा है।
उसकी कोतवाली क्षेत्र में आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकान है। मामले में बात करने पर इंस्पेक्टर नजीर अली खां का कहना है कि आरोपी की पहचान हो गई है। मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जाएगा।