फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: छोटा शकील के शूटर के नाम पर मांगी रंगदारी, फायरिंग, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना 

Mon, 22 Jul 2019 01:19 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फायरिंग करते बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ के श्यामनगर में अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील के शूटर के नाम पर रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस मामले को संदिग्ध बताकर जांच में जुटी है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। 
विज्ञापन


श्यामनगर में अतीक पुत्र फखरुद्दीन रहता है। कुछ समय पहले उसके खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी हुए थे। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वर्तमान में वह जेल में बंद है। 

परिजनों ने बताया कि रविवार सुबह करीब 5:45 पर बाइक सवार युवक अतीक के घर के बाहर पहुंचे। इन युवकों ने तीन हवाई फायर दिए और दो लाख रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दिन निकलते ही गोलियों की आवाज सुनकर लोग घरों से निकल आए। अतीक के परिजनों ने पास ही एक घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो उसमें बाइक सवार दो युवक दिखे। बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट पहना था, जबकि दूसरे ने मुंह पर रुमाल बांधा हुआ था। 

इन युवकों ने ही एक के बाद एक तीन फायर किए। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों ने बताया कि दोनों युवक खुद को छोटा शकील के राइट हैंड शाहीन सैफी के शूटर बता रहे थे। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। इंस्पेक्टर नजीर अली खां का कहना था कि मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें