फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोटी पर थूकने का आरोप: वीडियो वायरल हुई तो पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, तंदूर पर काम करने वाला गिरफ्तार

Fri, 27 Nov 2026 05:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के महलका गांव के होटल में रोटी बनाते समय थूकने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मुस्तकीम को गिरफ्तार किया। होटल मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
रोटी पर थूकने का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के फलावदा थाना क्षेत्र के महलका गांव के एक होटल में रोटी बनाते समय थूकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज कर तंदूर पर काम करने वाले मुस्तकीम को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों की भीड़ होटल पर जुट गई थी।

विज्ञापन


वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों का हंगामा
सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि महलका गांव निवासी आमिर गांव में होटल चलाता है। वहां गांव का ही मुस्तकीम तंदूर पर रोटी बनाने का काम करता है। पुलिस के अनुसार, मुस्तकीम के रोटी बनाते समय थूकने का वीडियो क्षेत्र के लोगों ने बनाया और सोशल मीडिया पर प्रसारित किया। वीडियो सामने आने के बाद काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और हंगामा करने लगे। सूचना पर पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया।

यह भी पढ़ें:  उप मुख्यमंत्री का तंज: बोले- 2047 तक यूपी-दिल्ली में राहुल-अखिलेश की जगह नहीं, सिर्फ सैफई के प्रधान बनने लायक

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

प्राथमिकी दर्ज, मुस्तकीम गिरफ्तार
पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर फलावदा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर मुस्तकीम को गिरफ्तार कर लिया। मामले में होटल मालिक आमिर के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के अध्यक्ष सचिन सिरोही ने आरोपी मुस्तकीम और होटल मालिक आमिर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पहले भी सामने आ चुका है ऐसा मामला
मेरठ में इससे पहले भी रोटी बनाते समय थूकने के आरोप से जुड़े मामले सामने आ चुके हैं। मेडिकल थाना क्षेत्र में लिसाड़ी गेट निवासी नौशाद को भी रोटी बनाते समय थूकने के आरोप में पकड़ा गया था। वह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें