फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नाबालिग चचेरी बहन के यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर (मेरठ)। थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर आरोपी युवक ने अपने रिश्ते की चचेरी नाबालिग बहन का यौन शोषण किया। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया है। जहां से उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता ने तहरीर में बताया कि वह गांव के एक कोल्हू पर काम करता है। शनिवार की रात को उसकी बेटी अलग कमरे में सो रही थी। आरोपी रिश्ते में उसका भतीजा लगने वाला युवक घर में घुस गया। इसके बाद आरोपी ने उसकी नाबालिग बेटी का यौन शोषण किया। जब उसकी बेटी ने शोर मचाया तो उसकी पत्नी जाग गई। पत्नी के आने के बाद आराेपी पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया।
पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो में केस दर्ज किया। पीड़िता किशोरी का मेडिकल कराया। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि रविवार सुबह पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें