महावीर शिक्षा सदन में बुआ के बेटे की जगह पेपर दे रहा था, फर्जी आधार कार्ड व प्रवेश पत्र बरामद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी मेरठ। महावीर शिक्षा सदन इंटर काॅलेज में बुआ के बेटे के स्थान पर हाईस्कूल परीक्षा दे रहे परीक्षार्थी
लोहियानगर निवासी रेहान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रेलवे रोड पुलिस ने उसका आधार कार्ड और प्रवेश पत्र भी बरामद किया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि रेलवे रोड जैन नगर स्थित परीक्षा केंद्र महावीर शिक्षा सदन इंटर काॅलेज में हाईस्कूल की परीक्षा में हापुड़ निवासी एक परीक्षार्थी के स्थान पर कांच का पुल अहमद नगर लोहियानगर निवासी रेहान पेपर दे रहा था। कक्ष निरीक्षक धीरज शर्मा और जीवन तोमर ने उसे पकड़ लिया।
प्रधानाचार्य की तहरीर पर थाना रेलवे रोड पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। एसपी सिटी ने बताया कि मुख्य परीक्षार्थी की गिरफ्तारी के लिए भी दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।