फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिला को आत्महत्या उकसाने का आरोपी पकड़ा

Wed, 18 Feb 2026 09:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कोतवाली थाना क्षेत्र में बेटी का रिश्ता टूटने से आहत महिला शहनाज ने 9 फरवरी को थीनर डालकर आग लगा ली थी। शहनाज की अस्पताल में मौत हो गई थी। बेटे जुनैद की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी थी। पुलिस ने बुधवार को एक आरोपी सहारनपुर निवासी नवाब को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कोतवाली के सराय बहलीम निवासी जुनैद ने थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि उसकी बहन जोया की शादी सहारनपुर नई बस्ती निवासी नवाब से तय की थी। सगाई होने के बाद ससुरालियों ने रिश्ता तोड़ दिया था। आरोप है था कि इसके बाद से ही नवाब, उसके पिता इस्तिखार, सास आमना, बिलाल, मुकर्रम, असलम व मोबिन फोन करके परेशान करने लगे। इससे उनकी मां शहनाज तनाव में आ गई थी। शहनाज ने आहत होकर थीनर डालकर आग लगा ली थी। गंभीर हालत में शहनाज को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। यहां से उसे सफदर जंग दिल्ली रेफर किया गया था। यहां उसकी मौत हो गई थी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें