जानीखुर्द। जानी पुलिस द्वारा गिरफ्तार चोरी करने का आरोपी फोटो पुलिस
जानीखुर्द। जानी थाना पुलिस ने बुधवार को सार्थक सिटी में निर्माणाधीन मकान से बिजली के तार और अन्य सामान चोरी करने वाले एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया है। 29 जनवरी को आहिना चौधरी निवासी सार्थक सिटी, बागपत बाईपास ने थाना जानी पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि उनके निर्माणाधीन मकान से चोरों ने फिटिंग के तार, पुताई का सामान और एसी फिटिंग का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने घटना की जांच के बाद विक्रम निवासी गोपाल विहार, थाना टीपी नगर, मेरठ मूल निवासी सिरसिमा दौराय, थाना भोजपुर, मुरादाबाद को गिरफ्तार किया है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी विक्रम के पास से पुलिस ने चोरी किया सामान बरामद किया है। आरोपी ने गांव पांचली खुर्द निवासी नंदकिशोर की दुकान के गल्ले से एक माह पूर्व हजारों रुपये की नकदी चोरी करने की बात पुलिस पूछताछ में कबूल की है। आरोपी विक्रम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।