फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छह वर्षीय मासूम के साथ छेड़छाड़ का आरोपी जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सरूरपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छह वर्षीय मासूम के साथ छेड़छाड़ कर शारीरिक शोषण की नीयत से एकांत में खींचने का प्रयास करने वाले आरोपी सुशील उर्फ पिंटू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
बुधवार पीड़िता के दादा ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो की धारा में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि बुधवार की रात करीब 8:00 बजे उसकी पोती घर बाहर खेल रही थी। गांव निवासी आरोपी ने उसे अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने मासूम को शारीरिक शोषण की नीयत से एक बंद मकान में खींचने का प्रयास किया। पीड़िता ने शोर मचाया तो आरोपी परिजनों को आते देख मौके से भाग गया था। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि मिशन शक्ति की टीम ने आरोपी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की है। बृहस्पतिवार को आरोपी को गांव के बाहरी छोर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद आरोपी काे कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार
सरूरपुर। कई मुकदमों में वांछित आरोपी खुशी मोहम्मद निवासी कस्बा खिवाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर संरक्षित पशु की हत्या समेत कई जनपदों के थानों में करीब नौ प्राथमिकी दर्ज हैं। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि बुधवार की रात थाना पुलिस कस्बे में गश्त कर रही थी। इसी बीच आरोपी को रोककर पुलिस ने तलाशी ली तो उसके पास से तमंचा व कारतूस मिले। आरोपी ने पूछताछ में किसी घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें