फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बदन सिंह बद्दो के नाम पर घड़ी कारोबारी से रंगदारी मांगने वाला जमानत पर रिहा

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मौके से किया था गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। आबूलेन पर बुधवार को घड़ी कारोबारी से कुख्यात बदमाश बदन सिंह बद्दो के नाम पर एक करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी किठौर निवासी रोहित त्यागी की जमानत हो गई।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के मोहनपुरी विकासपुरी निवासी नितेश अग्रवाल और नीरज अग्रवाल की आबूलेन पर घड़ी की दुकान है। साथ में फाइनेंस का भी काम है। बुधवार दोपहर को करीब साढ़े 12 बजे बाइक पर सवार होकर एक युवक नितेश अग्रवाल की दुकान पर पहुंचा था। उसने नितेश अग्रवाल से कहा कि एक करोड़ रुपये का इंतजाम कर लो। बदन सिंह बद्दो को यह रकम भेजनी है, समय और दिन बता दिया जाएगा। कारोबारी ने यूपी 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को मौके पर बुला लिया। तब तक आसपास के दुकानदारों ने मिलकर आरोपी युवक को पकड़ा था। पहले तो उसकी जमकर पिटाई की थी। जिसके बाद सदर बाजार पुलिस के हवाले कर दिया था। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी रोहित त्यागी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जमानत मिल गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें