फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: शादी का झांसा देकर युवक का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, परिजनों ने दी तहरीर 

Sat, 13 Apr 2019 07:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

  • अंबहेटा शेखां गांव के दो लोगों पर लगाया आरोप, बजरंग दल ने कार्रवाई की मांग की 
  • इंस्पेक्टर बोले: युवक को कोतवाली लाया गया, पूछताछ के बाद होगी कार्रवाई 
  • 4 अप्रैल को मुजफ्फरनगर के एक गांव में ले जाकर युवक का धर्म परिवर्तन कराए जाने की चर्चा 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के चकदेवली गांव की महिला ने राजमिस्त्री का काम करने वाले बेटे को शादी का झांसा देकर दो लोगों पर उसका धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई शुरु कर दी है। 
विज्ञापन


शनिवार को परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची रविंद्र की पत्नी नकलेश (एससी) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका बेटा अजय कुमार (21) राजमिस्त्री का काम करता है। वह काफी दिनों से देवबंद के गांव अंबहेटा शेखां में एक व्यक्ति के यहां कार्य कर रहा है। 

आरोप है कि उक्त व्यक्ति समेत दो लोग शादी का झांसा देकर बेटे पर धर्म परिवर्तन कराए जाने का दबाव बना रहे हैं। जिसके चलते बेटा पिछले दो माह से घर भी नहीं आया। इतना ही नहीं उक्त लोगों ने बात न मानने पर परिवारजनों का अपहरण कर उन्हें जान से मरवा देने की धमकी भी दी। नकलेश के मुताबिक अजय ने फोन कर उसे यह बात बताई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, तहरीर मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस अंबहेटा शेखां गांव पहुंची और युवक को वहां से लेकर कोतवाली ले आई। इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह का कहना है कि अभी युवक से पूछताछ की जा रही है। जिसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

बताया गया है कि युवक ने पूछताछ में बताया है कि 4 अप्रैल को मुजफ्फरनगर के एक गांव में ले जाकर उसका धर्म परिवर्तन करा दिया गया। कुछ दस्तावेज भी थे जिन पर उससे हस्ताक्षर कराए गए। धर्म परिवर्तन कराने के बाद उसका नाम भी बदल दिया गया।

वहीं, बजरंग दल नेता विकास त्यागी ने रोष जताते हुए पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है। कहा कि पुलिस इसे गंभीरता से ले और जांच कर दोषियों को जेल भेजने का काम करे। 

-इस खबर के बारे में आप और क्या जानना चाहते हैं। हमें फेसबुक पर जरूर बताएं। 
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें