फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आधी अधूरी तैयारी के साथ होगा मखदूमपुर मेले का उद्घाटन

विज्ञापन
मखदूमपुर मेले में लगे सीसीटीवी कैमरे के बोर्ड स्रोत संवाद
विज्ञापन
उद्घाटन को लेकर जिला पंचायत ने तैयारी की पूरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। जिला पंचायत द्वारा क्षेत्र के मखदूमपुर गंगा घाट पर 73 लाख रुपये के बजट से आयोजित पांच दिवसीय कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले का शनिवार को उद्घाटन होगा। इसकी जिला पंचायत ने तैयारी शुरू कर दी है। मेला स्थल पर श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है जिनकी सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया। परंतु मेला स्थल पर अभी तैयारी अधूरी है। ऐसे में आधी-अधूरी तैयारी के साथ मेले का उद्घाटन होगा।
उद्घाटन से पूर्व शुक्रवार को एडीएम संतोष कुमार, सीओ पंकज लवानिया, मेला प्रभारी विष्णु कौशिक ने मेला स्थल का निरीक्षण किया और अभी तक हुई तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि सभी तैयारियों को पूरा किया जा रहा है जो तैयारी अधूरी हैं उन्हें शनिवार तक पूरा कर लिया जाएगा। मेला स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बाहरी पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि मेला स्थल पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए चार पुलिस चौकी और एक कोतवाली बनाई गई है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पांच दिवसीय कार्तिक पूर्णिमा मेले का शुभारंभ आज होगा। जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने बताया कि मेले के उद्घाटन में शासन-प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहेंगे। गंगा के मैदान में लगने वाले इस पारंपरिक मेले को भव्य बनाने के लिए जिला पंचायत की ओर से हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। पांच नवंबर को मुख्य स्नान है।

तैयारी अभी अधूरी
मेला स्थल पर अभी तैयारी आधी-अधूरी हैं। मेला स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए पेयजल व्यवस्था, विद्युत लाइट और स्नान घाट पर महिला श्रद्धालुओं के लिए चेंजिंग रूम की पर्याप्त व्यवस्था नहीं हो सकी है। स्नान घाट पर तीन चेंजिंग रूम बनाए गए हैं जहां काफी संख्या में महिला श्रद्धालु पहुंचेंगी। यह उनके लिए काफी कम साबित होंगे।
विज्ञापन



मेला स्थल के रास्ते अभी भी रेतीले
कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेल को आयोजित करने के लिए प्रशासन बड़ा बजट खर्च कर रहा है। इसके बाद भी मेला स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त सुविधाएं नजर नहीं आ रही हैं। मेले को दो सुपर जोन में बांटा गया है जिनमें रेतीला मैदान है। जिला पंचायत के ठेकेदारों ने सरकारी टेंट और दुकान के लिए रास्ते तो बना दिए परंतु इन रास्तों पर अभी इतना रेत है यहां ट्रैक्टर या अन्य वाहनों का चलना संभव नहीं है। इससे श्रद्धालुओं को मुश्किल का सामना करना पड़ेगा।

मखदूमपुर मेले में लगे सीसीटीवी कैमरे के बोर्ड स्रोत संवाद

मखदूमपुर मेले में लगे सीसीटीवी कैमरे के बोर्ड स्रोत संवाद

मखदूमपुर मेले में लगे सीसीटीवी कैमरे के बोर्ड स्रोत संवाद

मखदूमपुर मेले में लगे सीसीटीवी कैमरे के बोर्ड स्रोत संवाद

मखदूमपुर मेले में लगे सीसीटीवी कैमरे के बोर्ड स्रोत संवाद

मखदूमपुर मेले में लगे सीसीटीवी कैमरे के बोर्ड स्रोत संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें