फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेदिक दवा बनाकर करें रोगियों का उपचार : वाजपेयी

विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईएमटी आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल ने मनाया 10वां आयुर्वेद दिवस
विज्ञापन

फोटो भी
गंगानगर। आईआईएमटी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल गंगानगर में आयुर्वेद दिवस मनाया गया। इसमें राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि कोविड के समय आयुर्वेदिक पद्धति से बने काढ़े ने कोरोना जैसी बीमारी से लड़ने की ताकत दी। उन्होंने कहा कि चिकित्सक आयुर्वेद दवा बनाकर रोगियों का उपचार : वाजपेयी
एक सप्ताह से चल रहे कार्यक्रम का मंगलवार को समापन हुआ। इस मौके पर कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी, प्रति कुलाधिपति डॉ. मयंक अग्रवाल, डॉ. ब्रजभूषण शर्मा व प्राचार्य डॉ. सुजीत कुमार दलाई ने दीप कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रति कुलाधिपति डॉ. मयंक अग्रवाल ने अतिथि को शॉल ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। डॉ. मयंक अग्रवाल ने कहा सांसद आयुर्वेद में बड़ा नाम होने के साथ सभी विषयों के अच्छे जानकार हैं। वह देश-विदेश में मेरठ महानगर का नाम रोशन कर रहे हैं। डॉ. ब्रजभूषण शर्मा ज्ञान के भंडार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रुप डांस में श्रेया और साक्षी रहीं प्रथम
इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इसमें ग्रुप डांस में श्रेया और साक्षी पहले, सोनल और अंजलि दूसरे, भूमि और हिमांशी तीसरे स्थान पर रहे। एकल नृत्य प्रतियोगिता में तेजस्वी पहले, शिवानी और सुरभि तीसरे स्थान पर रही। डॉ. सुरभि और डॉ. कुलसुम ने संचालन किया। डॉ. मंसूर अहमद ने सभी का आभार जताया। डॉ. चित्रांशु सक्सेना, डॉ. अंकित शर्मा, डॉ. अनुपमा, डॉ. शॉन, डॉ. तमन्ना आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें