फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: योग में बनाएं कॅरिअर, आरजी कॉलेज में बीवॉक में प्रवेश शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। योग को कॅरिअर के रूप में अपनाने की इच्छुक छात्राओं के लिए आरजी पीजी कॉलेज ने बैचलर इन वोकेशनल (बीवॉक) योगिक साइंस के तीन वर्षीय डिग्री पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। महाविद्यालय द्वारा वर्ष 2015 से यूजीसी और सीसीएसयू से मान्यता प्राप्त यह पाठ्यक्रम संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन


महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार वर्तमान समय में योग केवल स्वास्थ्य संवर्धन का माध्यम नहीं, बल्कि रोजगार और आत्मनिर्भरता का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र बनकर उभरा है। इसी उद्देश्य से संचालित बीवॉक (योगिक साइंस) पाठ्यक्रम छात्राओं को योग के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, व्यावहारिक प्रशिक्षण और कॅरिअर निर्माण के अवसर प्रदान करता है।
पाठ्यक्रम की विशेषता यह है कि छात्राओं को कक्षा शिक्षण के साथ-साथ विभिन्न इंटर्नशिप कार्यक्रमों, आउटरीच गतिविधियों, कार्यशालाओं, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजनों, सेमिनारों, प्रतियोगिताओं में भागीदारी का अवसर मिलता है। इसमें योग दर्शन, योग चिकित्सा, प्राणायाम, ध्यान, प्राकृतिक चिकित्सा, मानव शरीर रचना एवं क्रिया विज्ञान आदि का प्रशिक्षण भी दिया जाता है।
विज्ञापन

महाविद्यालय की छात्राएं विभिन्न योग प्रतियोगिताओं में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन कर रही हैं। पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद छात्राएं योग प्रशिक्षक, योग चिकित्सक, वेलनेस कोच, फिटनेस विशेषज्ञ, शोधकर्ता, शिक्षिका अथवा स्वतंत्र योग उद्यमी के रूप में अपना कॅरिअर बना सकती हैं। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. निवेदिता कुमारी ने बताया कि इस कोर्स में प्रवेश के लिए 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। किसी भी आयु वर्ग की स्वस्थ महिला इस पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें