फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एक पेपर में फेल अंतिम वर्ष के छात्रों को बड़ी राहत, सीसीएसयू कराएगा विशेष परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
- ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की हुई शुरुआत, 18 सितंबर तक मौका, एक से अधिक विषयों में अनुत्तीर्ण विद्यार्थी नहीं होंगे पात्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। अंतिम वर्ष में सिर्फ एक प्रश्नपत्र में फेल होने के कारण डिग्री पूरी होने का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के लिए चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने राहत की घोषणा की है। विवि ऐसे विद्यार्थियों के लिए विशेष सेमेस्टर परीक्षा आयोजित करेगा। इसके जरिए एक विषय में अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को दोबारा परीक्षा देकर अपनी डिग्री पूरी करने का अवसर मिलेगा। परीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन सितंबर से शुरू हो गई है और विद्यार्थी 18 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे।
विश्वविद्यालय के अनुसार एनईपी-2020 के तहत संचालित बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए और एलएलबी के पांचवें एवं छठे सेमेस्टर तथा बीएएलएलबी और बीकॉम एलएलबी के नौवें एवं दसवें सेमेस्टर में एक विषय में अनुत्तीर्ण विद्यार्थी इसके लिए आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

एक सेमेस्टर में सिर्फ एक विषय का मौका
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि विशेष परीक्षा में एक सेमेस्टर के सभी विषयों की परीक्षा एक ही तिथि और समय पर आयोजित की जाएगी। इसलिए विद्यार्थी संबंधित सेमेस्टर में केवल एक विषय का ही परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। यदि किसी विद्यार्थी के एक ही सेमेस्टर में एक से अधिक विषयों में बैक है तो वह विशेष परीक्षा के लिए पात्र नहीं होगा। वहीं, एनईपी-2020 के तहत बीए, बीएससी और बीकॉम के विद्यार्थी मेजर विषय के साथ को-करिकुलर विषय का परीक्षा फॉर्म भी भर सकेंगे।
विज्ञापन

18 तक आवेदन, 23 तक विवि में जमा होंगे फॉर्म
विशेष परीक्षा के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 18 सितंबर निर्धारित की गई है। विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म का सत्यापन 21 सितंबर तक करना होगा। इसके बाद सत्यापित परीक्षा फॉर्म एनआर के साथ विश्वविद्यालय में जमा कराने की अंतिम तिथि 23 सितंबर तय की गई है। विश्वविद्यालय ने महाविद्यालयों और विद्यार्थियों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा फॉर्म भरने और सत्यापन के दौरान निर्धारित नियमों का पूरी तरह पालन किया जाए। नियमों के विपरीत भरे या सत्यापित किए गए परीक्षा फॉर्म स्वतः निरस्त माने जाएंगे। विश्वविद्यालय की इस व्यवस्था से उन अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को डिग्री पूरी करने का एक अतिरिक्त अवसर मिलेगा, जो केवल एक प्रश्नपत्र में अनुत्तीर्ण होने के कारण अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पा रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें