फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेजर जनरल परमवीर पूनिया विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित

विज्ञापन
रोहटा। क्षेत्र के गांव डालमपुर निवासी मेजर जनरल परमवीर पूनिया को भारतीय सेना में  राष्ट्रपति द्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। क्षेत्र के गांव डालमपुर निवासी मेजर जनरल परमवीर पूनिया को भारतीय सेना में उत्कृष्ट एवं विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति द्वारा सेना मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों और ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
सम्मान की सूचना मिलते ही गांव डालमपुर समेत आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने इसे पूरे गांव, रोहटा क्षेत्र और मेरठ जिले के लिए गौरव का क्षण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि मेजर जनरल परमवीर पूनिया की उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका जीवन अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा की भावना का उदाहरण है। उनका कहना था कि कठिन परिश्रम और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त किया जा सकता है। परिजनों ने राष्ट्रपति और भारतीय सेना के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान परिवार और पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। ग्रामीणों ने भी मेजर जनरल परमवीर पूनिया को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें