फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शॉर्ट सर्किट से दिल्ली रोड के अविका होटल में लगी भीषण आग, संचालक का हाथ झुलसा, दमकल ने बैंक और होटल को बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से दिल्ली रोड के अविका होटल में लगी भीषण आग, संचालक का हाथ झुलसा, दमकल ने बैंक और होटल को बचाया
विज्ञापन


मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित अविका होटल में शनिवार सुबह करीब 10:15 बजे अचानक भीषण आग लग गई। हादसे का मुख्य कारण एसी में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। गनीमत यह रही कि घटना के समय होटल में कोई भी अतिथि (गेस्ट) मौजूद नहीं था। इससे बड़ी अनहोनी टल गई।

सोफे पर चिंगारी गिरते ही भड़की आग
बताया गया है कि शनिवार सुबह शॉर्ट सर्किट से उठी चिंगारी नीचे रखे सोफे पर जा गिरी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे होटल में फैल गई। हादसे के वक्त होटल संचालक बंटी और कर्मचारी अमरपाल सिंह बाहर बैठे थे। आग की लपटें देखकर बंटी ने खुद बुझाने का प्रयास किया, जिसमें उनका हाथ झुलस गया। उन्होंने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दमकल विभाग की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा
सूचना मिलते ही एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले, सीओ ब्रह्मपुरी, रिठानी चौकी और परतापुर थाना पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। राहत की बात यह रही कि दमकल टीम ने समय रहते आग को पास में स्थित 'इंडियन बैंक' और पड़ोसी 'होटल एलिबरिस्टा' तक पहुंचने से रोक लिया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच और नुकसान का आकलन कर रही है।

दिल्ली रोड पर लगा जाम
होटल में आग लगे और बुझाने के दौरान दिल्ली रोड पर जाम लग गया। पुलिस ने आग बुझाने में मदद करने के साथ-साथ जाम भी खुलवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें