फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर भीषण टक्कर, खड़ी कारों में घुसी वेन्यू, 12 से ज्यादा घायल

Sat, 04 Apr 2026 05:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के परतापुर क्षेत्र में मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से आ रही वेन्यू कार सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों से टकरा गई। हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए, जिन्हें पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग ने अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परतापुर क्षेत्र में दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से मेरठ की ओर आ रही एक तेज रफ्तार वेन्यू कार ने सड़क किनारे खड़े कई वाहनों में टक्कर मार दी। इस हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दिल्ली से मेरठ की ओर आ रही वेन्यू कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सबसे पहले सड़क किनारे खड़ी  मारुती वैगनआर और मारुती स्विफ्ट  कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि इसके बाद वेन्यू कार आगे खड़ी मारुती अर्टिगा से भी जा टकराई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सभी घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें