संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। किला रोड स्थित गेम सिटी एरेना में रविवार को डे-नाइट मुकाबले में मायरा टाइगर्स ने एक्सिस हीरोज को 13 रन से हराया। टॉस जीतकर मायरा टाइगर्स ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 233 रन बनाए। टीम के लिए सुक्खी और गिल्ली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 53-53 रन बनाए, जबकि तनुज काकरान ने 46 रन का उपयोगी योगदान दिया।
एक्सिस हीरोज की ओर से गेंदबाजी में विवेक तोमर सबसे सफल रहे, जिन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट हासिल किए और विपक्षी टीम की रन गति को धीमा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए एक्सिस हीरोज ने शानदार शुरुआत की, लेकिन 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 220 रन ही बना सके और मुकाबला 13 रनों से हार गए।
टीम के लिए अनुराग ने 49 रन, दीपक तोमर ने 47 रन बनाए। सुक्खी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया, गिल्ली को मिला बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार और विवेक तोमर बने बेस्ट बोलर चुना गया। इस मौके पर महाप्रबंधक नलिन अग्रवाल ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।