फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ के बच्चे की मौत, कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेडिकल कॉलेज के कोरोना संदिग्ध आइसोलेशन वार्ड में भर्ती 13 वर्षीय बालक की मौत हो गई। उसका सैंपल जांच के लिए माइक्रोबायोलॉजी लैब भेजा गया। उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। मेडिकल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. धीरज राज ने बताया कि यह बालक गाजियाबाद निवासी था। हापुड़ के निजी अस्पताल में भर्ती था। कोरोना का संदेह होने पर शुक्रवार देर रात मेडिकल लाया गया था। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कोरोना की जांच होने तक शव को अलग रखा गया। सुबह जांच कराई तो रिपोर्ट निगेटिव आने पर शव मोर्चरी में रखवा दिया। वहीं, इसकी जानकारी परिजनों एवं गाजियाबाद के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें