फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाइडर रोड, लाखों लोगों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
इनर रिंग रोड से सीधा जुड़ेगी मेन डिवाइडर रोड
विज्ञापन

गंगानगर। गंगानगर क्षेत्र में रह रहे लाखों लोगों के लिए राहत भरी खबर है। एमडीए ने इनर रिंग रोड को गंगानगर मेन डिवाइडर रोड से जोड़ने की योजना बनाई है। इसके लिए आईआईएमटी चौराहे से इनर रिंग रोड तक सड़क बनाई जाएगी। इसके लिए सर्वे भी शुरू किया जा चुका है। बताया जा रहा है कि इस सड़क की लंबाई 1.7 किलोमीटर रहेगी। डिवाइडर के साथ दोनों ओर सर्विस रोड भी बनाई जाएगी।
शुक्रवार को एमडीए वीसी राजेश कुमार पांडेय 2.2 किलोमीटर लंबी इनर रिंग रोड का जायजा लेने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने निर्माणकार्य का निरीक्षण किया साथ ही इनर रिंग रोड को डिवाइडर रोड से जोड़ने के प्रोजेक्ट पर भी चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट के जरिए गंगानगर, रक्षापुरम, कसेरु बक्सर व देहात के लोग डिवाइडर रोड व इनर रिंग रोड से होते हुए सीधा किला रोड पर पंहुच पाएंगे। इसी के साथ ही मवाना रोड पर जाम की समस्या भी काफी हद तक कम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमडीए द्वारा एक्स व यू पॉकेट को भी विकसित किया जा रहा है। इन्हें भी गंगानगर डिवाइडर रोड से जोड़ दिया गया है। एक्स व यू पॉकेट से होते हुए भी किला रोड व इनर रिंग रोड पर पहुंचा जा सकता है। ऐसे में भविष्य को देखते हुए एमडीए द्वारा आईआईएमटी चौराहे से इनर रिंग रोड के बीच सीधी सड़क बनाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें