फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को प्रेमी के साथ भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। मोहल्ला हीरालाल निवासी एक वर्ग की युवती लगभग डेढ़ माह पहले दूसरे समुदाय के युवक के साथ चली गई थी। जिसको पुलिस ने दो सप्ताह पूर्व पानीपत हरियाणा से बरामद किया था। जिसको शनिवार को न्यायालय में बयान के लिए पेश किया था। वहां उसने प्रेमी के साथ जाने की बात कही। जिस पर उसको न्यायालय के आदेश पर प्रेमी के साथ भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाने के दरोगा के अनुसार विशेष समुदाय की युवती लगभग डेढ़ माह पहले दूसरे समुदाय के युवक के साथ चली गई थी। जिसके संबंध में परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रेमी सरधना का रहने वाला है। लड़की के परिजनों की रिपोर्ट पर लड़की को दो सप्ताह पहले पानीपत हरियाणा से बरामद किया था। लड़की ने परिजनों के साथ जाने से इनकार कर दिया था। जिस पर उसको नारी निकेतन में रखा गया था। उसके शनिवार को बयान कराए गए। जहां उसने प्रेमी के साथ जाने की इच्छा जताई। न्यायालय के आदेश पर उसे प्रेमी के साथ भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें