फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा या साजिश: जोरदार धमाके से दहला राजनकुंज, आग में जिंदा जल गई रसोई में खाना बना रही नौकरानी

Sun, 08 Dec 2019 04:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
घर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
शनिवार शाम के चार बजे थे..., पॉश राजनकुंज में सब सामान्य था। अचानक तेज धमाके से इलाका दहल गया। आसपास के लोगों को लगा कि जैसे कोई विस्फोट हो गया हो। लोग घरों के बाहर निकले तो पता चला कि रिटायर्ड एसडीओ प्रदीप शर्मा के मकान में आग लगी है।

रसोई में खाना बना रही नौकरानी की मौके पर ही मौत हो गई। तरह-तरह की चर्चाएं होनी शुरू हो गई। यह हादसा है या फिर कोई साजिश, पुलिस इसका जल्द ही खुलासा करेगी। आगे जानें आखिर कैसे खाना बना रही नौकरानी घर के भीतर ही जिंदा जल गई -
विज्ञापन

2 of 6
घर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
राजनकुंज के मकान नंबर 107 में कैसे धमाका हुआ, इसकी पुष्टि दमकल विभाग व फोरेंसिक टीम अभी नहीं कर रही है, क्योंकि मकान के किचन में दोनों सिलिंडर ठीकठाक रखे मिले हैं। फ्रिज और एसी का कंप्रेशर गायब मिले हैं, जिससे अंदेशा है कि शायद ये दोनों ही फटे होंगे।

धमाका इतना जबरदस्त था कि पूर्व एसडीओ के मकान के पास के लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि धमाके के साथ आग में नौकरानी के जिंदा जलने के पीछे गहरी साजिश भी पुलिस मानकर चल रही है।राजनकुंज के बराबर में मंडप है, जहां विवाह समारोह चल रहा था। मकान में तेज धमाके से मंडप में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। शादी में शामिल होने आए लोग भी मदद के लिए राजनकुंज में पहुंच गए। परंतु फायर ब्रिगेड थोड़ा देरी से पहुंची।
विज्ञापन

3 of 6
घर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
नहीं थे आग बुझाने के इंतजाम 
राजनकुंज में आग बुझाने के कोई इंतजाम नहीं थे। धमाके के बाद लगी आग में मकान के अंदर फंसी नौकरानी बीना मदद के लिए चिल्लाती रही। लेकिन आसपास के लोगों ने उसकी सहायता नहीं की।

इस दौरान सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो चुकी थी। लेकिन कोई आगे नहीं आया। विवाह मंडप से पहुंचे कारीगरों को जब महिला के मकान से चिल्लाने की आवाज आई तो उन्होंने साहस दिखाकर महिला को किसी तरह बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

4 of 6
घर में मिला सिलेंडर व खिड़की से दिखती आग - फोटो : अमर उजाला
एक सिलिंडर लीक मिला
मकान में आग पर करीब दो घंटे में काबू पाया जा सका। लाखों रुपये का सामान जल चुका था। सीएफओ अजय शर्मा ने मकान में आग लगने के कारण ढूंढे। लेकिन कारण नहीं पता चला। एक सिलिंडर से गैस लीक हो रही थी। लेकिन सिलिंडर फटा नहीं था।

माना जा रहा है कि बीना किचन में गैस पर खाना बना रही होगी। लीक होने के आग लग गई हो, जिससे फ्रिज और फिर एसी के कंप्रेशर फटे हों। इसके बाद स्थानीय लोगों ने भी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए। लेकिन तब तक बीना बुरी तरह झुलस चुकी थी। यदि वक्त रहते लोग मदद के लिए हाथ बढ़ा देते तो शायद नौकरानी की जान बच सकती थी।
विज्ञापन

5 of 6
मृतक नौकरानी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
परिवार में मचा कोहराम
बीना की मौत की जानकारी मिलने के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया। अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बीना का पति प्रमोद पेंटर है। बीना के तीन बच्चे हैं। मां की मौत की सूचना मिलने के बाद बच्चे बिलख पड़े। पड़ोसी बच्चों व प्रमोद को सांत्वना दे रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मौके पर जांच करते जितेंद्र सरगम, सीओ दौराला - फोटो : अमर उजाला
रुड़की रोड पर लगा जाम
मंडप में शादी समारोह के चलते भीड़ होने से जाम की स्थिति बनी थी। राजनकुंज में मकान में तेज धमाके के साथ आग लग गई। आग लगते देख कर वहां से गुजर रहे लोग भी रुक गए। जिससे घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही। सीओ दौराला व पल्लवपुरम थाना प्रभारी ने यातायात व्यवस्था संभाली।

गंभीरता से चल रही जांच
धमाके के साथ मकान में आग लगी है। जिसकी जांच फायरब्रिगेड और फोरेंसिक टीम कर रही है। महिला का शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा है। इस मामले की पुलिस भी गंभीरता से जांच कर रही है। -जितेंद्र सरगम, सीओ दौराला 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें