फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माहिर हत्याकांड: परिजनों ने किया नार्को टेस्ट का विरोध किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडाली। जिसोरा गांव में मेडिकल स्टोर संचालक माहिर हत्याकांड के 16 महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस ने एक बार फिर जांच तेज कर दी है और शनिवार को माहिर के परिजनों से थाने में वार्ता की।
विज्ञापन

माहिर के भाई सलीम और भूरे को मुंडाली थाने बुलाया गया था। पुलिस से हुई वार्ता पर परिजनों ने चुप्पी साध ली। उन्होंने बताया कि वे संदिग्धों के नाम पुलिस को पहले ही बता चुके हैं। हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में कोई पुष्टि नहीं की है। सलीम और भूरे ने नार्को टेस्ट का विरोध किया। उनका तर्क है कि संदिग्धों के नाम बताने के बाद नार्को टेस्ट की क्या आवश्यकता है। परिजनों ने पुलिस की अन्य जांचों में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें