फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्टइंडीज की महिला क्रिकेटरों की टीम पहुंचीं मेरठ

Fri, 25 Nov 2016 11:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वेस्टइंडीज की पुरुष टीम के बाद महिला क्रिकेटरों को भी मेरठी बैट भाने लगे हैं। बृहस्पतिवार को वेस्टइंडीज महिला टीम की सदस्य ब्रिटनी कूपर और शकुआना क्वेंटाइन परतापुर स्थित एसएम स्पोर्ट्स कंपनी पहुंचीं। यहां कंपनी के निदेशक उदय महाजन और संयम महाजन से मुलाकात की। दोनों खिलाड़ियों ने कंपनी के बैटों को शानदार बताते हुए अपने लिए 4-4 बैट तैयार कराए और किट खरीदी।
विज्ञापन

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 61 रन बनाकर टीम को फाइनल में पहुंचाने वाली राइट हैंड बैट्समैन ब्रिटनी कूपर और आलराउंडर शकुआना क्वेंटाइन दिल्ली से सुबह करीब साढ़े दस बजे मेरठ पहुंचीं। दोनों ने बताया कि एसएम कंपनी के बैट से उनकी टीम के कई खिलाड़ी पहले से खेल रहे हैं। उनके बल्ले देखने के बाद वे यहां आईं। अपने सामने ही दोनों ने बल्ले तैयार करवाए। उदय महाजन और संयम महाजन ने बताया कि उनकी कंपनी के बैटों से देश-विदेश के कई खिलाड़ी खेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें