फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए आयोग संकल्पबद्ध : बाथम

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए आयोग संकल्पबद्ध : बाथम
विज्ञापन

मेरठ। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए संकल्पबद्ध है। पीड़िताओं को न्याय दिलाने के लिए प्रदेश के अधिक से अधिक जिलों में आयोग की सक्रियता बढ़ी है। इससे महिलाओं को न्याय मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।
यह बात आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम ने यहां सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने बताया कि लगातार प्रयास किए जा रहे कि महिलाओं को उनके अधिकारों के साथ ही सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाए। विमला बाथम ने कहा कि वह यहां के जिला महिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी की व्यवस्थाओं को परखने आई थीं। यहां काफी कुछ संतोषजनक मिला। टीकाकरण को लेकर भी उन्होंने महिलाओं से बात की और उन्हें जागरूक किया। उन्होंने जिला महिला अस्पताल में पिंक बूथ न मिलने पर नाराजगी व्यक्त की है। इस बारे में शासन को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की कार्यप्रणाली पर उन्होंने कहा कि पुलिस पीड़ित को न्याय दिलाने का आधार है। अगर वह खुद न्यायिक अफसर की भूमिका में आती है तो यह गलत है। आयोग की सदस्य मीना कुमारी के उस बयान को भी उन्होंने गलत बताया, जिसमें महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध के लिए मोबाइल को जिम्मेदार ठहराया गया। विमला बाथम ने कहा कि इस युग में बच्चे मोबाइल पर ऑनलाइन क्लास कर रहे हैं। इससे पूर्व उन्होंने पीड़ित महिलाओं की शिकायत भी सुनीं। प्रेसवार्ता में आयोग की सदस्य राखी त्यागी भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें