फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन मामलाः नमन की हुई माही, पुलिस सुरक्षा में पहुंची ससुराल

Sat, 19 Dec 2020 12:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
विज्ञापन
ससुराल में माही... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

फरहा से माही बनी युवती शुक्रवार को नमन की हो गई। नौचंदी पुलिस ने उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए। यहां माही ने कहा कि वह बालिग है और उसने शास्त्रीनगर निवासी नमन मदान से शादी कर ली है। इसलिए वह पति के साथ रहना चाहती है। इसके बाद नौचंदी पुलिस उसे लेकर ससुराल पहुंच गई। 

विज्ञापन


जैदी फार्म निवासी फरहा (23) की डेढ़ साल पहले शास्त्रीनगर निवासी कंफेक्शनरी व्यापारी के इकलौते पुत्र नमन मदान से दोस्ती हो गई। कंफेक्शनरी के लिए केक फरहा के घर से तैयार होकर आता था। वे दोनों बीती 13 दिसंबर को घर से फरार हो गए।

इस पर युवती के भाई ने नौचंदी थाने में नमन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने दोनों को बृहस्पतिवार को ऋषिकेश के एक होटल से बरामद किया। मेडिकल रिपोर्ट के बाद पुलिस ने युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराए। इंस्पेक्टर नौचंदी संजय वर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर युवती को उसकी ससुराल पहुंचा दिया है।
विज्ञापन


यह मेरा फैसला है...
फरहा उर्फ माही मदान का कहना है कि नमन से शादी करने का उसका फैसला है। उनकी दोस्ती को डेढ़ साल हो गया है। उसने नमन से शादी करने की कसम खाई थी। यदि परिजनों को बताती तो वे हत्या करा सकते थे। समय आया तो शादी का फैसला ले लिया। अब पति के साथ ही रहना है। वहीं, नमन मदान ने कहा कि परिजनों ने मेरा साथ दिया है। 

थाने में बांटी मिठाई, माही ने पैर छुए
नौचंदी थाने में दिनभर दोनों के परिजन मौजूद रहे। इंस्पेक्टर संजय वर्मा ने युवती के परिजनों से कहा कि न्यायालय के आदेश का पालन कराया जाएगा। वहीं, युवक के परिजन भी मौजूद रहे। माही ने कहा कि मुझे ससुराल जाना है। इसके बाद माही अपने पति नमन के साथ नवचंडी मंदिर गई। इससे पूर्व माही ने थाने में खुद मिठाई बांटी और नमन के परिजनों के पैर छुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें