फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शिवालयों में महारूद्राभिषेक, विश्व शांति की कामना

Tue, 11 Aug 2026 07:06 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
शास्त्री नगर नई सड़क स्थित भोलेश्वर मंदिर में दूध से अभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर आर्ट ऑफ लिविंग ने कराई सामूहिक रुद्र पूजा, धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक संध्या और भंडारे
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मंगलपांडेय नगर में द आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से दामोदर कॉलोनी स्थित केंद्र पर सामूहिक रुद्र पूजा की गई। साध्वी कांकेश्वरी के सान्निध्य में पंडित शुभम त्रिपाठी और पंडित हर्षवर्धन शर्मा ने वैदिक विधि-विधान से रुद्राभिषेक एवं रुद्र पूजा संपन्न कराई। वैदिक मंत्रोच्चार और रुद्र सूक्त के पाठ से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का अभिषेक कर विश्व शांति, पर्यावरण संरक्षण की सामूहिक प्रार्थना की।
भगवान मंदिर में मंदिर दूधिया अभिषेक, महाआरती
सदर गंज बाजार स्थित वामन भगवान मंदिर में मंदिर समिति की ओर से दूधिया अभिषेक एवं महाआरती का भव्य आयोजन किया गया। कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, बेलपत्र, पंचामृत व पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की। शृंगार पंडित जितेंद्र शर्मा ने किया। इस अवसर पर गौरव गुप्ता, मुकेश अग्रवाल, समीर खुराना, जुगल किशोर, अंकित गुप्ता, कमल किशोर गुप्ता, राजीव रस्तोगी रहे।
विज्ञापन

भोलेश्वर मंदिर में महाआरती
नई सड़क भोलेश्वर मंदिर में भगवान का शृंगार और पूजन हुआ। महाआरती का सौभाग्य प्रदेश संयोजक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ विनीत अग्रवाल शारदा को मिला। उमेश शारदा ने बताया कि सभी भक्तों ने व्रत का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर विपिन अग्रवाल, आलोक सिसोदिया आदि काफी संख्या में लोग रहे।
शिवालयों में सामूहिक महारुद्राभिषेक
बेगमपुल तिलक रोड गायत्री ज्ञान मंदिर में अखिल विश्व गायत्री परिवार और शुभम करोति फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रुद्राभिषेक कार्यक्रम हुआ। हापुड़ रोड स्टेट बैंक कॉलोनी में महाआरती और रुद्राभिषेक हुआ। अमित मांगलिक ने बताया कि जन कल्याण और सुख समृद्धि के लिए अनुष्ठान किया गया।
विज्ञापन

201 किलो ठंडाई का वितरण, महाआरती
सदर स्थित जागेश्वर नाथ मंदिर में महाआरती की गई। राजेंद्र वर्मा और दिनेश गुप्ता ने 201 किलो ठंडाई का वितरण किया। महाआरती में पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, मुकेश सिंघल, अंकित गुप्ता, चौधरी कुंवरपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें