फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महर्षि दयानंद के आदर्श समाज के लिए प्रेरणादायक : डॉ. सत्यपाल सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। आर्य समाज की स्थापना के 151 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आर्य समाज थापरनगर में आयोजित सात दिवसीय कार्यक्रम यज्ञ के साथ संपन्न हो गया। समारोह में मुख्य वक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्ययपाल सिंह ने कहा कि महर्षि दयानंद के आदर्श समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। भजनोपदेशक पंडित कुलदीप आर्य ने भजनों की प्रस्तुति से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उनके भजन बन कर सूरज चांद जगत में चमक रहे दो प्यारे नाम...और ऋषि ने जलाई थी जो दिव्य ज्योति.. ने श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।
डॉ. ज्वलंत कुमार शास्त्री ने कहा कि स्वामी दयानंद ने राजस्थान के कई राजाओं को वैदिक धर्म से जोड़ा और उदयपुर के महाराणा सज्जन सिंह उनके शिष्य बने। आचार्य सत्य प्रकाश शास्त्री के ब्रह्मात्व में देवयज्ञ से हुआ। इसमें ज्योति-मोहित प्रकाश, भावना-कमलकांत, तरु-अनन्य एवं अर्चना-अरुण यजमान रहे। सभी यजमानों ने मंगलकामनाएं कीं। कार्यक्रम संयोजक राजेश सेठी ने कहा कि वाल्मीकि रामायण में वर्णित श्रीराम के गुणों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्वामी चंद्र देव ने भी विचार व्यक्त किए। डॉ. राजीव अग्रवाल एवं कन्या गुरुकुल नारंगपुर की आचार्य डॉ. रश्मि आर्य को सम्मानित किया गया। डॉ. राकेश एरन ने डॉ. अग्रवाल को आदर्श चिकित्सक बताया जबकि डॉ. राजीव अग्रवाल ने कहा कि ईमानदारी से कर्तव्य पालन ही सच्चा धर्म है। अध्यक्षता कर रहे डॉ. विरोत्तम तोमर ने आर्य समाज की गतिविधियों के विस्तार पर बल दिया। अंत में प्रधान राजेश सेठी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मनीष शर्मा, अरविंद कुमार, विजय बंसल, विक्रम सौंधी, विकास शर्मा, अमित कांत, प्रीति सेठी, कैलाश सोनी, रविंद्र सिंह, सत्यपाल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें