फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह 28 को, मेधावी होंगे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। महाराजा अग्रसेन एकता मंच कंकरखेड़ा की ओर से 28 नवंबर को महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह मनाया जाएगा। इसमें मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा। समारोह की तैयारियों को लेकर मंगलवार को संस्था कार्यालय पर बैठक हुई। अध्यक्ष अमित गुप्ता ने अध्यक्षता की। संचालन उपाध्यक्ष डॉ. अंकित गुप्ता ने किया।
महामंत्री विपिन गुप्ता ने बताया कि समारोह में इस बार 500 से अधिक मेधावियों के पंजीकरण की उम्मीद है। अभी तक 100 से अधिक विद्यार्थियों का ऑनलाइन पंजीकरण हो चुका है। संयोजक डॉ. अंकित गुप्ता ने बताया कि समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाली सात विभूतियों को वैश्य रत्न और चार प्रतिभाओं को वैश्य युवा रत्न सम्मान दिया जाएगा। समारोह में सांसद, विधायक, मंत्री समेत कई गणमान्य शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में 12 विद्यार्थियों को 2100-2100 रुपये के चेक दिए जाएंगे। इसके अलावा लकी ड्रॉ के माध्यम से एक मेधावी छात्र और एक छात्रा को इलेक्ट्रिक स्कूटी प्रदान की जाएगी। पदाधिकारियों ने कहा कि प्रतिभाओं को सम्मान देने का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। बैठक में आयोजन के प्रचार-प्रसार, सोशल मीडिया अभियान, होर्डिंग लगाने और निमंत्रण पत्र वितरण की तैयारियों पर भी मंथन किया गया। इस अवसर पर नीरज गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, अनुज सिंघल, अमित गोयल, सोनू गुप्ता, इशू गर्ग, शुभम गर्ग, अंकित कुमार गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें