फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाकियू तोमर की महापंचायत 30 को

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। भारतीय किसान यूनियन तोमर की मंगलवार को पल्हैड़ा में बैठक हुई। इसमें 30 दिसंबर को मवाना तहसील में होने वाली महापंचायत को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान राष्ट्रीय सलाहकार चौधरी इंद्रजीत सिंह सांगवान ने कहा कि 30 दिसंबर को मवाना तहसील में महापंचायत की जाएगी। इस तहसील में काफी अनियमितताएं हैं।
विज्ञापन

इसके विरोध में ही महापंचायत होगी। बैठक में रामराज निवासी सरदार अमरपाल सिंह को मेरठ मंडल उपाध्यक्ष, आबिद को मेरठ कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया गया। सरदार अमरपाल सिंह ने कहा कि किसानों और मजदूरों के हित में लड़ाई लड़ी जाएगी। यह भी बताया गया कि 25 दिसंबर को एसएसपी से समस्याओं को लेकर मुलाकात की जाएगी। इस दौरान जिला अध्यक्ष चौधरी इंतजार देशवाल, अभिषेक चौधरी, रजी खान, मुंसाफ अली, एसपी सिंह, शबी अहमद, अब्बास सैफी, सचिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें