महंत महेंद्र दास को निर्मोही अखाड़े से मिली महामंडलेश्वर की उपाधि
मेरठ। वेस्ट एंड रोड स्थित शनि मंदिर के महंत महेंद्र दास जी महाराज को वृंदावन वैष्णव कुंभ में वैष्णव अखाड़ों के समक्ष निर्मोही अखाड़े का महामंडलेश्वर का पट्टा अभिषेक किया गया। तीनों अनि अखाड़ों और चतुर्थ संप्रदाय के अध्यक्ष के साथ हजारों महंतों के समक्ष पट्टा अभिषेक कराया गया। उधर, महंत महेंद्र दास द्वारा 31 दिवसीय भंडारा हरिद्वार कुंभ में लगाया जाएगा। भंडारे का आयोजन मेरठ के भक्तों द्वारा किया जाएगा।
यहां मेरठ वासियों को रहने और ठहरने की व्यवस्था भी की जाएगी। कार्यक्रम में निर्मोही अखाड़े के अध्यक्ष राजेंद्र दास, निर्वाणी दिगंबर अखाड़े के अध्यक्ष निरंजन दास, दिगंबर अखाड़े के अध्यक्ष किशन दास जी महाराज, सांवरिया बाबा, फुल डोल जी महाराज, महामंडलेश्वर महंत प्रेमदास जी महाराज, महंत सुंदर दास जी महाराज, महंत हरी किशन दास जी महाराज, सचिव नरेंद्र दास जी महाराज, कोषाध्यक्ष महेश जी महाराज और अशोक दास जी महाराज मौजूद रहे।
--