फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: परीक्षा परिणाम में महालक्ष्मी कॉलेज के छात्रों ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ द्वारा घोषित बीएससी (एग्रीकल्चर) अंतिम वर्ष के परीक्षा परिणाम में महालक्ष्मी डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कॉलेज के छात्र अंकित पाल ने 76.95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, आकाश सिंह ने 74.66 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय व अभय तोमर ने 74.57 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। कॉलेज चेयरमैन डॉ. प्रवीण मित्तल ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का यह अच्छा परिणाम है। कॉलेज निदेशक डॉ. मोहित यादव, कॉलेज रजिस्ट्रार पवन शर्मा, अकादमिक डीन डॉ. राशिद ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। बीएससी एग्रीकल्चर विभागाध्यक्ष इमरान ने कहा कि विभाग का प्रयास केवल परीक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान और कृषि क्षेत्र की नई जानकारी से भी जोड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें