फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तालाब की भूमि पर निर्माण का मामला पालिका पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। भ्रष्टाचार निवारण रिवोल्यूशन फ्रंट (एनजीओ) ने नगर पालिका को प्रार्थना पत्र देकर कालंद चुंगी स्थित तालाब की भूमि पर हो रहे निर्माण को तत्काल रुकवाने और संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एनजीओ के अध्यक्ष दीपक कुमार, सचिव निर्दोष कुमार, उपाध्यक्ष शफीक ने अधिशासी अधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा कि कालंद चुंगी स्थित लगभग 870 वर्ग मीटर क्षेत्रफल का सरकारी तालाब राजस्व अभिलेखों और नगर पालिका के रिकॉर्ड में दर्ज है। आरोप है कि उक्त भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से ईंट-सीमेंट का निर्माण कराया जा रहा है। एनजीओ ने नगर पालिक से निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। चेयरपर्सन सबीला बेगम का कहना है कि सरकारी तालाब पर कब्जा कर अवैध निर्माण के संबंध में उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें