प्रयागराज में महाकुंभ के दूसरे व तीसरे शाही स्नान के लिए मेरठ क्षेत्र के श्रद्धालुओं को पहुंचाने के लिए रोडवेज को लगाया गया है। सभी बसों को रिपेयर करके तैयार कर लिया गया है।
अगर मेरठ डिपो और सोहराब गेट डिपो की बात करें तो दोनों से 251 रोडवेज की बसों को प्रयागराज लगाया गया है। इनमें जहां सोहराब गेट बस डिपो से शाम के समय चार बसें प्रयागराज के लिए रवाना हो रही हैं। वहीं रविवार को पहली बार मेरठ डिपो से भी दो बसों को प्रयागराज के लिए रवाना किया गया।
यह भी पढ़ें: तिलवाड़ा का तिलिस्म: खोदाई में मिले मृदभांड, नए पुरावशेषों का इंतजार, कुर्डी टीले पर भी उत्खनन की तैयारी
इनमें भैसाली बस अड्डे से सुबह 11 बजे और दूसरी बस शाम तीन बजे यात्रियों रवाना की गईं। सोहराब गेट डिपो के स्टेशन प्रभारी आसिफ अली ने बताया कि 20 जनवरी से 23 जनवरी तक सभी बसें प्रयागराज भेज दी जाएंगी।
फिलहाल सर्दी की वजह से रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या कम है। दूसरे व तीसरे स्नान के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी। मेरठ क्षेत्र से प्रयागराज जाने वाली सभी बसें सात फरवरी को वापस लौटेंगी। आरएम संदीप नायक का कहना है कि शासन के आदेशानुसार सभी रोडवेज बसें प्रयागराज महाकुंभ के लिए तैयार हैं। बसों को भेजा जाना शुरू हो गया है।