अमर उजाला मेरठ के 31वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 11 दिसंबर को दो रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान अतुल कुमार 35वीं बार रक्तदान करने पहुुंचे। वहीं प्रतिभा ने भी शादी की 19वीं सालगिरह पर रक्तदान किया। महादानियों की अस्पतालों में भीड़ लगी हुई हैं। शिविर सुबह 10 बजे से शुरू हुए और शाम चार बजे तक चलेंगे। एक व्यक्ति रक्तदान कर एक नहीं, बल्कि चार जिंदगियां बचा सकता है। दरअसल, एक यूनिट ब्लड से चार कंपोनेट प्राप्त होते हैं, जो अलग-अलग बीमारियों में इस्तेमाल होते हैं।
जिले में करीब 375 से ज्यादा छोटे-बड़े हॉस्पिटल और नर्सिंग होम में हर रोज सैकड़ों मरीजों को खून की जरूरत पड़ती है। कुछ मरीजों को समय पर खून मिल जाता है, जबकि कई ऐसे रह जाते हैं जिन्हें खून के लिए भटकना पड़ता है। ऐसे में आपका रक्तदान उनकी जान बचाने के काम आता है। ऐसे लोगों को मदद पहुंचाने के उद्देश्य से अमर उजाला फाउंडेशन विशाल रक्तदान शिविरों का आयोजन कर रहा है।
पढ़ें : बेटे ने वृद्ध मां को किया जंजीरों में कैद, हालत देख हैरान रह गए अफसर