फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि 2018 : हजारों श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल चढ़ा की पूजा-अर्चना

Thu, 15 Feb 2018 11:38 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर मेरठ कैंट में मौजूद औघड़नाथ मंदिर में बुधवार को हजारों श्रद्धालुओं और कावड़ियों ने भगवान आशुतोष पर जलाभिषेक कर घर-परिवार में सुख शांति की कामना की। इस प्राचीन मंदिर के आस-पास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। 

विज्ञापन


बता दें कि शहर के शिवालय बम-बम भोले के उद्घोष से गूंज उठे। मंगलवार शाम से ही शिवभक्तों ने जल चढ़ाना शुरू कर दिया। वहीं बुधवार सुबह चार बजे से महाशिवरात्रि का जल चढ़ना शुरू हो गया था। बाबा औघड़नाथ मंदिर सहित महानगर के बाबा मनोहरनाथ मंदिर, झाड़खंडी महादेव मंदिर, नागेश्वर महादेव मंदिर, धर्मेश्वर महादेव मंदिर बुढ़ाना गेट, बिल्वेश्वर नाथ महादेव मंदिर आदि मंदिरों को सजाया गया है।

हरिद्वार से कांवड़ लेकर बाबा औघड़नाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए मंगलवार रात में कांवड़ियां पहुंच गए थे। रंग बिरंगे लाइट और फूलों से मंदिर को सजाया गया। मंदिर के मुख्य पुजारी पं. श्रीधर त्रिपाठी ने बताया कि सुबह चार बजे से पहले मंदिर की सफाई और पूजा के साथ भगवान की आरती उतारी गई। इसके बाद शिवभक्तों के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए गए। कांवड़िया सहित सभी शिवभक्तों ने जलाभिषेक शुरू कर दिया। पुजारी की माने तो महाशिवरात्रि पर एक लाख से अधिक शिव भक्त जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें