फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन पर पत्रिका का विमोचन

विज्ञापन
वार्षिक पत्रिका का विमोचन करते सीसीएसयू के वीसी एनके तनेजा। - फोटो : KITHOR
विज्ञापन
खरखौदा(मेरठ)। खरखौदा स्थित राजकीय महिला महा विद्यालय में चल रहे दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का समापन किया गया। मुख्य अतिथि सीसीएसयू के वीसी एनके तनेजा व कॉलेज प्राचार्या डॉ रेखा रानी तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम शुरू किया। इस दौरान पत्रिका का विमोचन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वीसी एनके तनेजा ने बताया कि यह विद्यालय ग्रामीण अंचल में खुला है। शिक्षक आयोग से आए हैं। अच्छी बिल्डिंग है लेकिन इसके बावजूद कॉलेज में छात्राओं के पंजीकरण कम हैं। ग्रामीण अंचल में भी अच्छी प्रतिभाएं छिपी हैं बस केवल उनको खोजने की आवश्यकता है। ग्रामीण क्षेत्र के छात्र भी अच्छे मुकाम पर पहुंच सकते हैं। वहीं, प्राचार्य डॉ. रेखा रानी तिवारी ने बताया कि महा विद्यालय की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा लाची त्यागी एनसीसी में इस वर्ष गणतंत्रता दिवस पर राजपथ की परेड में शामिल होंगी। कुलपति नेे क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में विजयी रहीं छात्राओं सहित इस वर्ष की चैंपियन छात्रा संजीता को पुरस्कृत किया। वहीं, कुलपति ने महा विद्यालय की प्रथम वार्षिक पत्रिका आरोही का भी विमोचन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शैलजा ने किया। इस मौके पर डॉ. सुमन सिंह, क्रीड़ा प्रभारी डॉ. राधेश्याम सिंह, डॉ. नीलम सिंह, डॉ. एमसी शर्मा, डॉ. गीता गुप्ता, संजीव कुमार, डॉ. सुरभि सिंघल, नरेंद्र कुमार व डॉ. रचना बालियान आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें