फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीलाः कालू बाबा मंदिर में केवट संवाद का मंचन

विज्ञापन
रामलीला में मंचन करते कलाकार। - फोटो : aaaa
विज्ञापन
मागी नाव न केवटु आना, कहई तुम्हार मरमु मैं जाना।
विज्ञापन

मेरठ। शहर और छावनी की विभिन्न रामलीला समितियाें में बुधवार को श्री रामचरितमानस के विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया गया। शहर रामलीला कमेटी और कालू बाबा मंदिर प्रबंधक सभा केे संयुक्त तत्वावधान में सूरजकुंड पर केवट प्रसंग का मंचन हुआ। तुरैहा समाज ने राम वनवास और केवट संवाद का भव्य मंचन किया।
बुढ़ाना गेट सनातन धर्म मंदिर से वनवास यात्रा से शुभारंभ हुआ। कलाकारों ने दिखाया कि श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता वनवास के लिए निकलते हैं। श्रीराम केवट से गंगा नदी पार करने के लिए कहते हैं, लेकिन केवट यह कहकर उन्हें मना कर देता है।
विज्ञापन

मागी नाव न केवटु आना, कहई तुम्हार मरमु मैं जाना।
चरन कमल रज कहुँ सबु कहई, मानुष करनि मूरि कछु अहई।
छुअत सिला भइ नारि सुहाई, पाहन तें न काठ कठिनाई।
तरनिउ मुनि घरिनी होई जाई, बाट परइ मोरि उड़ाई।
केवट बोला, मैंने तुम्हारा मर्म जान लिया है। तुम्हारे चरण कमलों की धूल के लिए सब लोग कहते हैं कि वह मनुष्य बना देने वाली कोई जड़ी बूटी है। इसके छूते ही पत्थर की शिला सुंदर स्त्री हो गई। मेरी नाव तो काठ की है। काठ पत्थर से कठोर नहीं होता है। मेरी नाव भी मुनि की स्त्री हो जाएगी। मैं लुट जाऊंगा। मेरी रोजी-रोटी छिन जाएगी। इस बीच रामलीला कमेटी के सदस्यों का विशंभर दयाल तुरैहा और अशोक कुमार तुरैया ने स्वागत किया। उधर जीमखाना में पूजन के बाद विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन हुए। इस दौरान पंकज कश्यप, बाबूलाल, अशोक कुमार, शिवकुमार गुप्ता, मनोज माहेश्वरी, पुलकित अग्रवाल आदि रहे।
कैकेयी ने राम के लिए मांगा वनवास
मेरठ। श्रीरामलीला कमेटी मेरठ छावनी में कैकेयी के वर मांगने का मंचन किया गया। इस बीच दिखाया कि अयोध्या में श्रीराम के राजतिलक की तैयारी चल रही है। उधर, मंथरा ने कैकेयी के कान भर दिए। इसके बाद कैकेयी राजा दशरथ के पास वर मांगने पहुंची। स्टेज पर एलईडी के माध्यम से बैंकग्राउंड में मंचन के दृष्यों को दिखाया गया। इसके पूर्व पूजन प्रदीप मित्तल, अमित कुमार, संजय रस्तोगी ने किया। दीप प्रज्ज्वलन शैलेंद्र रस्तोगी ने किया। श्रीराम कलाकेंद्र के टीवी आर्टिस्ट ने लाइट और साउंड के माध्यम से मोनोएक्टिंग कर सीता की विदाई प्रस्तुत की। कार्यक्रम में अध्यक्ष पवन गर्ग, महामंत्री गणेश अग्रवाल, विजय गोयल, दिनेश अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन

चार से 20 फीट की हुई ताड़का
रजबन फुटबॉल ग्राउंड में रामलीला मंचन का उद्घाटन डॉ. आरके सूरमा और तिलक किशन विरमानी, ठाकुर सोमपाल सिंह, राजीव, विजेंद्र सिंह, हिमांशु गुप्ता, राकेश तनेजा ने किया। श्रीराम जन्म से मंचन शुरू हुआ। यज्ञ रक्षा के लिए गुुरु विश्वामित्र श्रीराम व लक्ष्मण को साथ ले जाते हैं। इस बीच श्री राम राक्षसी ताड़का का वध करते हैं। मैदान में ताड़का का जलता हुआ पुतला क्रेन की मदद से बीस फीट का दिखाया गया। आयोजन में राजेश यादव, सुधीर भटनागर, श्याम मदान, रजनीश यादव, सुरेश अवस्थी, दिनेश यादव आदि का योगदान रहा। उधर, सूरजकुंड बाबा मनोहर नाथ मंदिर सुमंत विदाई, श्रीराम केवट संवाद, भरत आगमन का मंचन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें