फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघ मेला : 24 दिन बंद रहेंगे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 769 उद्योग

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज में होने वाले माघ मेले के दौरान गंगा की निर्मलता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। स्नान के अवसरों पर जल प्रदूषण रोकने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 769 उद्योगों को चिह्नित कर उन्हें 24 दिनों तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। इसमें मेरठ की 46, बागपत की 10 और गाजियाबाद की 300 औद्योगिक ईकाइयां शामिल हैं। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और जिला प्रशासन ने इसके लिए कमेटियों का गठन कर दिया है।
विज्ञापन

माघ मेले का आगाज 3 जनवरी 2026 (पौष पूर्णिमा) से होगा जबकि 14 जनवरी को मकर संक्रांति है। गंगा में सहायक नदियों के जरिए प्रदूषित और रंगीन पानी न पहुंचे इसके लिए प्रत्येक स्नान तिथि से पूर्व ही औद्योगिक इकाइयों का संचालन बंद कर दिया जाएगा। माघ मेले के दौरान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमें लगातार क्षेत्रों का दौरा करेंगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि माघ मेले के दौरान किसी भी इकाई से रंगीन या प्रदूषित कचरा बाहर निकलता पाया गया तो संबंधित उद्योग के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भी इस पूरी प्रक्रिया की सीधी निगरानी कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वाली इकाइयों पर भारी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

औद्योगिक ईकाइयों का विवरण
मेरठ 46
बागपत 10
गाजियाबाद- हापुड़ 300
नोएडा/ ग्रेटर 287
मुजफ्फरनगर/ शामली 75
सहारनपुर 20
बिजनौर 57

इन तिथियों में बंद रहेंगे उद्योग

स्नान तिथि बंदी की तिथि
03 जनवरी पौष पूर्णिमा 25, 26, 27 दिसंबर, 3 जनवरी

15 जनवरी मकर संक्राति
6,7,8,15 जनवरी

18 जनवरी मौनी अमावस्या
9, 10, 11, 18 जनवरी

23 जनवरी बसंत पंचमी
14,15,16, 23 जनवरी

1 फरवरी माघी पूर्णिमा
23, 24, 25 जनवरी, 1 फरवरी

15 फरवरी महाशिवरात्रि
6, 7, 8, 15 फरवरी


इन जनपदों में बंद रहेंगे उद्योग
बिजनौर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मेरठ, बागपत, हापुड, गजियाबाद, नोएडा में सिंचाई विभाग की सूचना के अनुसार इन जनपदों से गंगा नदी का जल सामान्य प्रवाह की स्थिति में 9 दिन में प्रयागराज पहुंचता है जिसको लेकर 4 दिन तक उद्योगों को बंद करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


कहीं भी कर सकती है कमेटी निरीक्षण
माघ मेले को लेकर औद्योगिक इकाइयों पर तलवार लटकी हुई है जिला स्तरीय अनुश्रवण कमेटी और सीपीसीबी की थर्ड पार्टी निरीक्षण कहीं भी कर सकती है। अगर किसी औद्योगिक इकाई से रंगीन उत्प्रवाह और जल प्रदूषित मिला या ईटीपी प्लांट बंद मिला तो उस पर कार्रवाई तय है।


वर्जन
माघ मेले को लेकर औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण के लिए जिला स्तरीय कमेटी बना दी गई है। अलग अलग स्नान पर उद्योगों को बंद करने की सूचना दी जाएगी। करीब 24 दिन तक उद्योग अलग-अलग तिथि में बंद रहेंगे। कोई भी लापरवाही मिली तो बंदी की कार्रवाई की जाएगी। -राजेंद्र प्रसाद, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें