फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोपी मदरसा शिक्षक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लोहियानगर क्षेत्र में छात्रा को बंधक बनाकर तीन साल तक बंधक बनाकर दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी छात्रा का रिश्ते का भाई भी है। पुलिस ने छात्रा के बयान दर्ज किए। इसमें छात्रा ने गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन

लोहियानगर की एक कॉलोनी स्थित मदरसे में बिहार के अररिया जिले के एक गांव निवासी 22 वर्षीय युवती मौलवी की पढ़ाई कर रही थी। युवती का आरोप है कि तीन साल से मदरसे का शिक्षक अल्ताफ और रिश्ते का भाई उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। आरोपी की पत्नी उसका सहयोग करती थी। विरोध करने पर उसे पीटा जाता था। दुष्कर्म के चलते वह तीन बार गर्भवती हुई। मौलाना व उसकी पत्नी ने डॉक्टर के यहां ले जाकर उसका गर्भपात करा दिया। पीड़िता ने पड़ोसियों को आरोपी के बारे में बताया तो उसे पागल साबित करने की कोशिश की गई। वह बाहर न जा सके इसके लिए आरोपियों ने उसके बाल भी काट दिए। उसने घर वापस जाने को 9 जुलाई का ट्रेन का टिकट बुक करा लिया। इसका पता चलने पर शिक्षक ने बृहस्पतिवार को उसके साथ बंधक बनाकर मारपीट कर दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर पड़ोसियों के आने पर आरोपी उसे छोड़कर भाग गया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर छात्रा के बयान दर्ज किए। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें